Mon. May 11th, 2026

अभद्रता के मामले में लोहाघाट डिपो की वरिष्ठ लिपिक निलंबित

लोहाघाट (चंपावत)। उच्च अधिकारियों और कर्मियों के साथ अभद्रता के आरोप में रोडवेज के लोहाघाट डिपो की वरिष्ठ लिपिक को निलंबित कर दिया है। करीब एक सप्ताह पूर्व कर्मियों ने वरिष्ठ लिपिक पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए मंडलीय प्रबंधक को शिकायती पत्र भेजा था। रोडवेज इंचार्ज और लिपिक के बीच हुए विवाद का वीडियो भी वायरल हुआ था। रोडवेज के सहायक महाप्रबंधक नरेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि लोहाघाट डिपो के कर्मचारी और इंचार्ज ने डिपो की वरिष्ठ लिपिक हेमलता पांडे पर अभद्रता का आरोप लगाया था। कर्मियों ने मंडलीय प्रबंधक संचालन टनकपुर पवन मेहरा को आरोपी लिपिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा था। सहायक महाप्रबंधक गौतम ने बताया कि इंचार्ज और कर्मियों की शिकायत का संज्ञान लेते हुए मंडलीय प्रबंधक ने वरिष्ठ लिपिक को निलंबित कर दिया है। इसका आदेश लोहाघाट पहुंच चुका है। संवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed