Mon. May 11th, 2026

चंपावत परिसर में लगेगा निशुल्क योग शिविर

चंपावत। एसएसजे विश्वविद्यालय के योग विज्ञान विभाग की ओर से चंपावत परिसर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग शिविरों का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर 21 मई से 21 जून तक आयोजित किए जाएंगे। योग विज्ञान विभाग में इन दिनों ”आओ हम सब योग करें” अभियान के तहत निशुल्क योग शिविरों की तैयारियां चल रही है। योग विज्ञान विभाग के अध्यक्ष और चंपावत परिसर के नोडल अधिकारी डॉ. नवीन भट्ट ने कहा कि विश्वविद्यालय कई वर्षों से सैकड़ों निशुल्क योग शिविरों का आयोजन करता आया है। इस वर्ष चंपावत परिसर के योग विज्ञान विभाग के प्रशिक्षक घर-घर और गांव-गांव जाकर योग शिविरों का संचालन करेंगे। इसके लिए प्रशिक्षितों को जिम्मेदारी दी जा रही है। डॉ. भट्ट ने बताया कि योग विज्ञान विभाग चंपावत परिसर जिला मुख्यालय, लोहाघाट, पिथौरागढ़, टनकपुर, अमोड़ी, श्यामला ताल, खटीमा, मुरादाबाद, दिल्ली, राजस्थान आदि स्थानों पर एक माह तक योग शिविर का आयोजन करेगा। अभियान की तैयारियों के संबंध में योग विज्ञान विभाग में बैठक कर रूपरेखा तैयार की गई। इसमें डॉ. नवीन भट्ट, रोहित बोहरा, हेमंत खनका, भागीरथी सौन, रितिक तड़ागी, देवकी जोशी, सविता जोशी, किरण जोशी आदि मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed