Mon. May 20th, 2024

रात के तापमान में डेढ़ डिग्री की बढ़ोतरी, 2 दिन आ सकती है गिरावट

सीकर में आज रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है। डेढ़ डिग्री की बढ़ोतरी होने के बाद आज रात का तापमान 13.8 डिग्री रिकार्ड किया गया है। वही प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से अब सीकर में भी मौसम बदल सकता है। हालांकि आज सुबह सीकर में मौसम साफ रहा और धूप में भी तेजी है। सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर आज न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री रिकार्ड किया गया है। जबकि इससे पहले गुरुवार को यहां न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री रिकार्ड किया गया था। वहीं बुधवार को न्यूनतम तापमान 15.5 और अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री रिकार्ड किया गया था।

जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार प्रदेश के मौसम में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर शुरू हो चुका है। आगामी दो-तीन दिन प्रदेश के कई इलाकों में बारिश की गतिविधियां हो सकती है। यदि वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर प्रभावी रहता है तो सीकर में भी बादलों की आवाजाही रह सकती है। 2 दिन तापमान में गिरावट होने की भी संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed