Sun. May 19th, 2024

बीते साल से 20 फीसदी अधिक आ सकते हैं चारधाम यात्री : अपर सचिव

चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर पर्यटन सचिव अरविंद ह्यांकी और अपर सचिव पर्यटन पूजा गर्ब्याल ने चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप का निरीक्षण किया। इस दौरान अपर सचिव ने कहा कि इस बार बीते साल से 20 फीसदी अधिक यात्री आ सकते हैं। जिसके लिए हम तैयार हैं। चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप में पर्यटन सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी ने आरटीओ सुनील शर्मा से चारधाम यात्रा में जाने वाले रोटेशन के वाहनों के बारे में जानकारी ली। आरटीओ ने उन्हें बताया कि चारधाम यात्रा के लिए ग्रीन कार्ड तैयार किए जा रहे हैं। ऋषिकेश में रोटेशन भी बन गया है। रोटेशन की करीब 2,200 बसें चारधाम यात्रा में जाएंगी। इसके बाद पर्यटन सचिव ने ट्रांजिट कैंप में लगाई गई लिफ्ट और फूड कोर्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने यात्रा प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित किया जाए कि याात्रियों को शुद्ध खाना मिले। उन्होंने पंजीकरण कार्यालय, पुलिस कंट्रोल का भी निरीक्षण किया। अपर सचिव पर्यटन पूजा गर्ब्याल ने बताया कि पिछले साल चारधाम की यात्रा में करीब 50 लाख तीर्थयात्री आए थे। इससे 20 फीसदी ज्यादा मानते हुए पर्यटन विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। यात्रियों को बेहतर सुविधा देने की कोशिश की जा रही है। निरीक्षण के दौरान एआरटीओ अरविंद पांडेय, एआरटीओ मोहित कोठारी, टीटीओ अनिल कुमार, अरविंद श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed