Mon. May 11th, 2026

खेतों में फसल अवशेष और खरपतवार जलाने पर रोक, CAO करेंगे निगरानी

उत्तराखंड में वनाग्नि की रोकथाम के लिए खेतों में फसल अवशेष और खरपतवार जलाने पर रोक लगा दी गई। इस संबंध में सचिव कृषि विनोद कुमार सुमन ने आदेश जारी किए। जिला स्तर पर मुख्य कृषि अधिकारी (सीएओ) इसकी निगरानी करेंगे। फसल अवशेष या खरपतवार जलाने के मामले में जिलाधिकारी के माध्यम से कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद कृषि विभाग ने फसल कटाई के बाद खेतों में बचे हुए अवशेष और खरपतवार जलाने पर रोक लगा दी है। सचिव कृषि ने आदेश में सभी जिलों के विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वनाग्नि की घटनाओं की रोकथाम के लिए किसानों को जागरूक किया जाए। मुख्य कृषि अधिकारी के माध्यम से खेतों में फसलों के अवशेष जलाने की निगरानी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed