Mon. Sep 14th, 2026

आयुक्त ने खाद्य वस्तुओं की जांच के निर्देश दिए

सीकर| खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्त इकबाल खान ने गुरुवार को वीसी के जरिए विभागीय कार्यों की समीक्षा की। आयुक्त ने खाद्य वस्तुओं के सैम्पल लेकर जांच करवाने की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया। मिलावट पाए जाने पर न्यायालय में चालान पेश करने के निर्देश दिए। औषधि नियंत्रण अधिकारियों के कार्य की समीक्षा करते हुए नशीली दवाइयां बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वीसी में सीएमएचओ डॉ निर्मल सिंह, एफएसओ मदनलाल बाजिया, महमूद अली, नंदराम मीणा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *