Sun. Jun 14th, 2026

महिला अस्पताल में एक माह बाद शुरू हुए अल्ट्रासाउंड

अल्मोड़ा। महिला अस्पताल में एक माह बाद अल्ट्रासाउंड शुरू हो गए हैं। बुधवार को 120 से अधिक गर्भवतियां अल्ट्रासाउंड के लिए पहुंचीं। हालांकि 80 से 90 के करीब जांच हुई और बहुतों को अगली तारीख मिली। महिला अस्पताल में निर्माण कार्य के चलते बीते एक माह से अल्ट्रासाउंड ठप थे। जिला अस्पताल में गर्भवतियों के साथ ही आम मरीजों के अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था होने से यहां जांच के लिए खासा दबाव था।

महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड शुरू हो चुके हैं जो नियमित होंगे। अब जिला अस्पताल में दबाव कम होगा। जिला अस्पताल में सभी के अल्ट्रासाउंड होने से कुछ केस पेंडिंग थे, इससे पहले दिन महिला अस्पताल में भीड़ रही। बृहस्पतिवार से व्यवस्था पटरी पर आ जाएगी। -डॉ. एचसी गड़कोटी, पीएमएस, जिला अस्पताल, अल्मोड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *