Tue. Aug 25th, 2026

बरसात में पानी के कहर से बचाने के लिए 88 करोड़ का प्रस्ताव तैयार

रुद्रपुर। नदी, नहर, और नालों का जल्द कायाकल्प होगा। नालों से जल निकासी, टूटी नहर और नदियों में भूमि कटाव रोकने और बाढ़ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। इसके लिए सिंचाई विभाग ने नाबार्ड और राज्य सेक्टर में 88 करोड़ 41 लाख 47 हजार के प्रस्ताव तैयार कर टीएसी में स्वीकृति के लिए शासन को भेजे हैं। बरसात से पहले स्वीकृति मिल गई तो इन योजनाओं पर कार्य भी शुरु हो सकते हैं। ऊधमसिंह नगर में नहर, नदी और नालों से हर साल बरसात में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा होती है। कई स्थानों पर नदियों से भारी भू-कटाव होता है। इससे कृषि योग्य भूमि कटकर नदी में समा जाती है और किसानों को भारी क्षति उठानी पड़ती है। खटीमा, किच्छा और सितारगंज हर साल बाढ़ की तबाही का दंश झेलते हैं। सिंचाई विभाग ने भी इन तीनों ब्लॉकों में बाढ़ सुरक्षा कार्यों के सर्वाधिक प्रस्ताव तैयार किए हैं।

सितारगंज में करीब 4487.85 लाख, किच्छा में 1362.14 लाख और खटीमा में 1243.81 लाख रुपये की बाढ़ सुरक्षा योजनाएं बनाई गई हैं। जबकि, रुद्रपुर में 137.42 लाख की दो, काशीपुर में 488.06 लाख की एक व गदरपुर में 256.78 लाख की दो बाढ़ सुरक्षा योजना के प्रस्ताव बनाकर टीएसी में स्वीकृति के लिए शासन को भेजे गए हैं।

– पीके दीक्षित, एसई, सिंचाई विभाग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed