Mon. May 11th, 2026

एशियन यूथ बॉक्सिंग में पदक विजेताओं का स्वागत

पिथौरागढ़। कजाकिस्तान में एशियन बॉक्सिग यूथ एवं अंडर-22 चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता ब्रिजेश टम्टा, रजत पदक विजेता निकिता चंद और कास्य पदक विजेता काजल फर्स्वाण का पिथौरागढ़ पहुंचने पर स्वागत किया गया। इस दौरान सुरेंद्र सिंह वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम टकाना पिथौरागढ़ में उनको सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला क्रीडा अधिकारी अनूप बिष्ट, बहादुर सिंह बोहरा, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, कै. देवी चंद, जनार्दन सिंह वल्दिया, प्रकाश जंग थापा, विजेंद्र मल्ल, सुनीता मेहता, प्रताप बिष्ट, निखिल महर, गौरव चंद्र जोशी, पंकज भट्ट, किशन सिंह, तनुजा कन्याल, ललित प्रसाद कापड़ी, सुनील कुमार मौजूद रहे। संवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed