Sun. Jul 12th, 2026

रिजल्ट जारी, अनुष्का प्रीतम ने तोड़े सभी रिकॉर्ड…प्राप्त किए 99.2 फीसदी अंक

सीबीएसई बोर्ड ने 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। वहीं, रुद्रपुर एमीनिटी स्कूल की छात्रा अनुष्का प्रीतम ने 99.2 फीसदी अंक हासिल किए। अनुष्का प्रीतम कॉमर्स की छात्रा हैं। अनुष्का ने हाईस्कूल में 99.4 फीसदी अंक हासिल कर स्टेट में दूसरा स्थान हासिल किया था।

अनुष्का के पिता अंजनी कुमार स्वास्थ्य केंद्र गदरपुर में डॉक्टर हैं और दादा सिद्धेश्वर प्रसाद भी डॉक्टर रहे हैं। अनुष्का ने बताया कि वह रोजाना 14 से 16 घंटे पढ़ाई करती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *