Sun. Jul 12th, 2026

17 मई से पश्चिमी विक्षोभ होगा फिर सक्रिय, मौसम विभाग ने कही ये बात

शिमला। प्रदेश में 17 मई से एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। हालांकि इसका ज्यादा असर नहीं होगा। मंगलवार को प्रदेश में तेज धूप के तेवरों के बीच करीब एक से छह डिग्री का अंतर है। एक दो स्थानों पर गिरावट भी आई है।

शिमला में सोमवार की रात ऊना, सोलन और सुंदरनगर से ज्यादा गर्म रही। शिमला व कांगड़ा का न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री रहा जबकि सोलन का 13.6, ऊना का 15.2 और सुंदरनगर का 13.2 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे गर्म रात पांवटा साहिब में 25 डिग्री रही, जिसमें एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

17 से 19 मई तक कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, आगामी दो दिनों तक मौसम के साफ रहने का अनुमान है। 17 से 19 मई तक प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में वर्षा होने की संभावना है। आगामी दिनों में तापमान में वृद्धि होने का अनुमान है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान नेरी में 40.4 डिग्री दर्ज किया गया है।

स्थान
न्यूनतम
अधिकतम
शिमला 15.6 26.4
सुंदरनगर 13.2 35.2
भुंतर 11.1 33.2
कल्पा 6.4 21.7
धर्मशाला 18.9 31.9
ऊना 15.2 39.4
नाहन 19.5 33.2
केलंग 3.0 16.1
सोलन 13.6 32.5

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *