Sat. Nov 21st, 2026

डोईवाला कॉलेज में प्रवेश के लिए 31 मई तक होंगे आवेदन

शहीद दुर्गामल्ल पीजी कॉलेज में शैक्षिक सत्र 2024-25 के लिए स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए 31 मई तक आवेदन किए जा सकते हैं। इसके बाद काउंसलिंग की जाएगी। प्राचार्य डॉ. डीसी नैनवाल ने बताया कि बीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम सेमेस्टर के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। छात्र-छात्राएं 31 मई तक प्रवेश आवेदन जमा कर सकेंगे। इसके बाद एक जून से 20 जून तक अभ्यर्थियों को अपने ऑनलाइन आवेदन पत्र के साथ सभी शैक्षिक प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र आदि की छाया प्रति और मूल प्रति के साथ अवलोकन के लिए संबंधित संकाय की प्रवेश समिति के सम्मुख प्रस्तुत करनी होगी। प्रवेश समिति की संस्तुति के बाद छात्र-छात्राएं निर्धारित शुल्क जमा कर सकते है।प्राचार्य ने बताया कि वरीयता सूची समर्थ पोर्टल के अनुसार होगी। बताया कि कॉलेज में तीनों संकाय के स्नातक पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। इनमें हिंदी, अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान, इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, मनोविज्ञान, समाज शास्त्र आदि विषयों में पाठ्यक्रम संचालित हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *