Mon. May 11th, 2026

हिंदी में फेल विद्यार्थी भी दे सकते हैं परीक्षाफल सुधार परीक्षा

रामनगर (नैनीताल)। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की परीक्षाफल सुधार परीक्षा के लिए विद्यार्थी आवेदन कर रहे हैं। ऐसे में कई विद्यार्थी जो हिंदी विषय में फेल हैं, उन्होंने चिंता जाहिर की है कि शायद वह इस विषय में परीक्षाफल सुधार परीक्षा नहीं दे सकते हैं। जबकि ऐसा नहीं है। वह हिंदी विषय में फेल होने के बाद भी परीक्षाफल सुधार परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। 30 अप्रैल को उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से 10वीं व 12वीं का परीक्षाफल घोषित हुआ था। परीक्षाफल घोषित हुआ तो दोनों परीक्षाओं में हिंदी विषय में 5888 विद्यार्थी फेल हो गए। परीक्षाफल घोषित होने के बाद बोर्ड की ओर से परीक्षाफल सुधार परीक्षा 24 मई तक ऑनलाइन मांगें हैं। ऐसे में विद्यार्थी को शंका है कि और वह परीक्षाफल सुधार परीक्षा शामिल हो सकते है या फिर नहीं। बोर्ड के अपर सचिव बीएमएस रावत ने बताया कि हिंदी विषय में फेल होने वाले विद्यार्थी परीक्षाफल सुधार परीक्षा दे सकते है। हिंदी विषय में ग्रेस अंक मिलता है, ऐसे में विद्यार्थियों को घबराने की जरूरत नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed