Wed. Apr 29th, 2026

अरविंद चिदंबरम ने शारजाह मास्टर्स शतरंज में एकल बढ़त बनाई, ए आर सालेह सलेम को हराया

भारतीय ग्रैंडमास्टर अरविंद चिदंबरम ने स्थानीय खिलाड़ी ए आर सालेह सलेम को हराकर शारजाह मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट में एकल बढत बना ली है। उनके बाद चार खिलाड़ी दूसरे स्थान पर हैं जिनमें ईरान के अमीन टाबाटाबाइ और बर्डिया दनेश्वर और अमेरिका के हैंस मोके नीमैन और सैम शांकलैंड शामिल हैं। शीर्ष वरीयता प्राप्त अर्जुन एरिगेसी आठ अन्य खिलाड़ियों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। इनमें भारत के संकल्प गुप्ता भी शामिल हैं। शारजाह मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट के चार दौर अभी बाकी हैं। 16 खिलाड़ी तीन अंक लेकर अगले पायदान पर हैं। एरिगेसी और वोलोडार मुरजिन की बाजी बराबरी पर खत्म हुई जबकि संकल्प ने अजरबैजान के तैमूर राजदाबोव को ड्रॉ पर रोक दिया। अभिमन्यु पुराणिक को ईरान के टाबाटाबाइ ने हरा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *