Wed. Nov 18th, 2026

अल्मोड़ा में बारिश, सात डिग्री लुढ़का अधिकतम तापमान

अल्मोड़ा। जिले में फिर से मौसम का मिजाज बदल गया। जिला मुख्यालय के साथ ही विभिन्न हिस्सों में बारिश हुई, इससे जनजीवन प्रभावित रहा। बारिश के बाद तापमान गिरने से गर्मी से राहत मिली है। दूसरे ही दिन अधिकतम तापमान में सात डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। रविवार को अधिकतम तापमान 24 जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रिकार्ड किया गया। शनिवार को सुबह के समय चटक धूप खिलने से लोग गर्मी से बेहाल रहे। दोपहर बाद आसमान में बादल छाने लगे। देर शाम अचानक बारिश शुरू हो गई। जिला मुख्यालय के साथ ही सोमेश्वर, भैंसियाछाना, जागेश्वर सहित अन्य हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। हालांकि बारिश के बाद तापमान गिरने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बारिश के बाद दूसरे ही दिन अधिकतम तापमान में सात तो न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट आई। आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक बीते शनिवार जिले का अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *