Mon. May 11th, 2026

इमर्जिंग इंडिया कैंप के लिए दून के सत्यम का चयन

उत्तराखंड के प्रतिभावान गेंदबाज सत्यम बालियान का चयन अंडर-23 वर्ग में इमर्जिंग इंडिया कैंप के लिए हुआ है। वह उत्तराखंड के एकमात्र खिलाड़ी हैं, जिनका चयन इस कैंप के लिए हुआ है। सत्यम बालियान सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल के पूर्व छात्र हैं। मंगलवार को बलूनी ग्रुप के एमडी विपिन बलूनी ने सत्यम को सम्मानित किया। कहा, सत्यम की इस उपलब्धि से अन्य खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। तेज गेंदबाज सत्यम उत्तराखंड टीम के सदस्य हैं। सत्यम ने विजय हजारे ट्राफी में भी प्रदेश का नेतृत्व किया था। सत्यम ने घरेलू सीजन 2023-24 के दौरान 47 विकेट लिए। जबकि 2018-19 के दौरान सत्यम ने उत्तराखंड की अंडर-16 टीम के सदस्य तौर पर विजय मर्चेंट प्रतियोगिता में भाग लिया। इसके बाद उन्होंने अंडर-19 कूच बिहार ट्राफी में भी प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। 2021-21 में सत्यम को उत्तराखंड अंडर-19 टीम का उप कप्तान चुना गया। उस सीजन में सत्यम ने 28 विकेट लिए थे। इसके साथ ही उन्हें अंडर-19 इंडिया चैलेंजर ट्राफी 2021-22 के लिए चयनित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed