Wed. Sep 23rd, 2026

चक्रवाती तूफान ‘रेमल’ का आया ताजा अपडेट, जानें कब होगा लैंडफॉल

कोलकाता। चक्रवाती तूफान ‘रेमल’ दस्‍तक देने वाला है। इसके लैंडफॉल की डेट भी सामने आ गया है। बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव क्षेत्र बन गया है। यह उत्तर-पूर्व दिशा में बढ़ रहा है।

पश्चिम बंगाल के आईएमडी के वैज्ञानिक डॉ. सोमनाथ दत्ता ने बताया कि चेन्नई तट के पास बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी के ऊपर कल एक कम दबाव का क्षेत्र था। वह निम्न दबाव का क्षेत्र उत्तर-पूर्व दिशा की ओर बढ़ने लगा। यह थोड़ा तेज हो गया है। यह 25 मई को एक चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा। लैंडफॉल 26 मई की आधी रात को होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed