Mon. May 11th, 2026

अल्मोड़ा के विकास के लिए जिला योजना से खर्च होंगे 74.75 करोड़

अल्मोड़ा। जिले के विकास के लिए जिला योजना से 74.75 करोड़ रुपये खर्च होंगे। डीएम विनीत तोमर ने कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक कर जिला योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 में विभागों के प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा की। डीएम ने कहा कि जन उपयोगी कामों को ही जिला योजना के तहत प्रस्तावित करना होगा। कहा कि इस बार विकास कार्यों के लिए 7475.70 लाख रुपये का बजट प्रस्तावित है। यदि जनप्रतिनिधियों के प्रस्तावित कार्यों के अलावा अधिकारियों की दृष्टि में अन्य जन उपयोगी कार्य जरूरी हैं तो उसका भी प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। पूरे काम की टेंडर प्रक्रिया एक साथ पूरी करनी होगी। वर्षवार टेंडर प्रक्रिया नहीं की जाएगी। बैठक में सीडीओ आकांक्षा कोंडे, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी रेनू भंडारी, डीडीओ एसके पंत सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *