Thu. Jul 30th, 2026

हत्या या हादसा चार दिन से लापता पत्रकार का खेत में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

धार। मध्य प्रदेश के धार जिले में 4 दिन से लापता पत्रकार का शव खेत में मिला है। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आपको बता दें की घटना राजगढ़ थाना क्षेत्र की है। यहां पर रहने वाला विक्रम चावड़ा 17 अप्रैल को घर से किसी काम की कहकर निकला था और वापस नही लौटा।

जब विक्रम का फोन बंद आया तो परिजन थाने पहुंचे और मामले की शिकायत पुलिस से की थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी शनिवार को राजगढ़ भोपावर मार्ग पर खेत में शव मिलने की पुलिस को सूचना मिली। मौके से मृतक की बाइक और मोबाइल गायब है परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed