Mon. Sep 14th, 2026

एम्बाप्पे के विदाई मैच में पीएसजी ने जीता फ्रेंच कप, फाइनल में लियोन को 2-1 से परास्त किया

पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने अपने स्टार फुटबालर किलियन एम्बाप्पे के विदाई मैच में लियोन पर 2-1 से जीत दर्ज कर फ्रेंच कप पर कब्जा जमा लिया। पीएसजी की जीत में एम्बाप्पे ने कोई गोल नहीं किया, लेकिन क्लब के साथ सात वर्षों के उनके शानदार सफर को ध्यान में रखते हुए फाइनल के बाद साथी खिलाडिय़ों ने उन्हें हवा में उछालकर जश्न मनाया। एम्बाप्पे ने पीएसजी के लिए 308 मैच खेले, जिसमें उन्होंने रिकॉर्ड 256 गोल किए। एम्बाप्पे के अगले सत्र में स्पेनिश क्लब रियल मैड्रिड के साथ जुडऩे की संभावना है। पीएसजी के लिए दोनों गोल पहले हाफ में ओस्मान डेंबेले (22) और फेबियन रुइज (34) ने किए। लियोन के लिए एकमात्र गोल जैक ओब्रायन (55) ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *