Tue. Sep 22nd, 2026

इस साल भारत में मोटो जीपी का आयोजन नहीं, अब 2025 में होगी रेस, जानें पूरा मामला

इस साल भारत में होने वाला मोटो जीपी चैंपियनशिप सितंबर में नहीं होगा। अब इसे मार्च 2025 के लिए स्थगित कर दिया गया है। रेस के स्थानीय प्रमोटर्स ने  इसकी जानकारी दी है। ऐसा कहा जा रहा था पिछले साल हुई रेस में रेस प्रमोटरों ने अधिकार रखने वालों को बकाया भुगतान नहीं किया था। इसके बाद 20 से 22 सितंबर के बीच होने वाले दूसरे सत्र पर अनिश्चितता मंडराने लगी थी। मंगलवार को सभी संबंधित पक्षों और उत्तर प्रदेश सरकार की बैठक में यह तय हुआ कि रेस का अगला सत्र 2025 में मार्च में कराया जाए। इसे मार्च के पहले या दूसरे सप्ताह में आयोजित किया जा सकता है।एक अधिकारी ने कहा कि सभी भुगतान कर दिए गए हैं और जो बचे हैं, वे अगले साल हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि हमने नवंबर में भी रेस कराने के बारे में सोचा, लेकिन फिर चार लगातार रेस टीमों और राइडर्स के लिए मुश्किल होती। पहले सत्र में बुद्ध अंतरराष्ट्रीय सर्किट पर हुई रेस में 50 हजार से अधिक फैंस जुटे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed