Tue. Jul 28th, 2026

सहायक कमांडेंट सोहन सिंह ने साइकिल से पूरी की एक लाख किमी यात्रा

सीआरपीएफ में सहायक कमांडेंट के पद पर तैनात सोहन सिंह ने पांच साल में साइकिल से एक लाख किमी की यात्रा पूरी की है। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण एवं फिट इंडिया का संदेश दिया। यात्रा पूरी करने पर उन्हें सम्मानित किया गया। पौड़ी गढ़वाल के ग्राम चमोली निवासी सोहन सिंह रावत सीआरपीएफ में सहायक कमांडेंट के पद पर असम में तैनात हैं। उनका परिवार देहरादून में रहता है। उन्होंने 2019 में साइकिल यात्रा शुरू की और 2024 में 27 मई को एक लाख किलोमीटर की यात्रा पूरी की। बताया कि उन्होंने अपनी साइकिल यात्रा को आध्यात्मिक यात्राओं ये जोड़ा। इसमें चारधाम यात्रा, पंचकेदार यात्रा, बूढ़ा केदार, गढ़वाल क्षेत्र में स्थित सिद्ध शक्तिपीठ, बिंसर महादेव, दीवा डांडा, हनोल, कार्तिक स्वामी और महादेव के विभिन्न मंदिर की यात्रा कर दर्शन किए। यात्रा उत्तराखंड में नाग टिब्बा और दयारा बुग्याल के अलावा झारखंड-छत्तीसगढ़ बार्डर पर बूढ़ा पहाड़ पर भी की। कहा कि रोजाना साइकिल चलाने से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि मन भी प्रसन्न रहता है। साइकिल यात्रा प्रकृति के नजदीक ले जाती है। सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है। बताया कि उनकी यह साइकिल यात्रा लगातार जारी रहेगी। यात्रा पूरी करने पर उन्हें असम के डिब्रूगढ़ जिले में डिब्रूगढ साइकिलिंग क्लब के सदस्यों ने भी सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *