Mon. Nov 23rd, 2026

मेडिकल कॉलेज में नौ जूनियर रेजीडेंट के पदों पर साक्षात्कार

रुद्रपुर। मेडिकल कॉलेज में जूनियर रेजीडेंट के खाली पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। कॉलेज में नौ पदों के लिए साक्षात्कार हुए। पंडित रामसुमेर शुक्ल राजकीय मेडिकल कॉलेज में जूनियर रेजीडेंट डॉक्क्टर के कुल 39 पद हैं। इनमें से अब तक 30 पदों पर भर्ती हो चुकी है। बुधवार को काॅलेज में खाली नौ पदों के लिए साक्षात्कार हुए। काॅलेज के प्राचार्य डॉ. केदार सिंह शाही, जिला चिकित्सालय के पीएमएस डॉ. आरके सिन्हा, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरडी भट्ट, फिजीशियन डॉ. एमके तिवारी ने साक्षात्कार लिए। प्राचार्य डॉ. शाही ने बताया कि काॅलेज के जूनियर रेजीडेंट डॉक्टर जिला चिकित्सालय में ओपीडी, इमरजेंसी में मरीजों का इलाज कर रहे हैं। इससे अब अस्पताल आने वाले मरीजों को डॉक्टरों का लंबे समय तक इंतजार करना नहीं पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed