Mon. Jul 27th, 2026

अभी-अभी उत्तराखंड चट्टान गिरी कई के दबने की आशंका. एक की मौत. राहत और बचाव कार्य जारी (वीडियो) पांच घायल अस्पताल में पहुंचे।।

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद से बड़ी खबर सामने आ रही है शुक्रवार को दोपहर 12:59 बजे गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग डबरानी के पास चट्टान गिरने के कारण बड़ा हादसा हुआ है इस घटना में भारी नुकसान की खबर है तथा आ रही खबरों के अनुसार
कुछ लोगों के चट्टान के नीचे दबने की सूचना प्राप्त है घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद ही राहत और बचाव को लेकर उक्त स्थान के लिए पुलिस, SDRF, NDRF, 108 एम्बुलेंस राजस्व टीम, आपदा QRT टीम मौके पर मौके पर भेजी गई। बताया जाता है कि इस घटना में
एक निजी बोलेरो वाहन ,एक बाइक , एक मारुति 800 वाहन, तथा बीआर ओ का एक ट्रक, एक जेसीबी मशीन ,एक पानी का टैंकर क्षतिग्रस्त हुआ है तथा पांच व्यक्ति घायल हुए हैं जिन्हें उपचार हेतु सीएससी हर्षिल ले जाया गया है तथा एक की मृत्यु घटनास्थल पर ही होने की जानकारी आ रही है बताया जाता है कि उक्त स्थान पर अभी लगातार पत्थर गिर रहे हैं दोनों ओर से ट्रैफिक सुरक्षित स्थानों पर रोका गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *