Wed. Apr 29th, 2026

अपर प्रमुख वन संरक्षक अधिकारी पहुंचे कालसी, वनाग्नि की रोकथाम के लिए हर संभव कदम उठाने के दिए निर्देश

अपर प्रमुख वन संरक्षक और नोडल अधिकारी वनाग्नि निशांत वर्मा ने रविवार को भूमि संरक्षण वन प्रभाग कालसी का निरीक्षण किया। उन्होंने वनाग्नि की रोकथाम के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को हर संभव कदम उठाने के निर्देश दिए। वनाग्नि नियंत्रण के लिए बनाए गए क्रू स्टेशन में व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। अपर प्रमुख वन संरक्षक ने क्रू स्टेशनों में उपकरणों और अन्य संसाधनों की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। वनाग्नि नियंत्रण कार्य की प्रगति की समीक्षा भी की। उसके बाद राजावाला स्थित जंगल का निरीक्षण किया। उअपर प्रमुख वन संरक्षक ने कहा कि वन अधिकारी और कर्मचारी जगलों को बचाने के लिए सभी सावधानियां बरतें। कहा कि वनाग्नि की घटना घटित होने पर तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करें। राजावाला जंगल में किसी भी दशा में वन कानून का उल्लंघन अवैध पातन नहीं होना चाहिए। इस दौरान डीएफओ कालसी केएन भारती, उप प्रभागीय वनाधिकारी डॉ. शिप्रा शर्मा, वन क्षेत्राधिकारी सुनील गैरोला आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *