Sat. Aug 15th, 2026

झमाझम बारिश से मौसम सुहावना

अल्मोड़ा। गर्मी और उमस जारी है। दिन में उमस और गर्मी से लोग परेशान रहे। शाम को करीब आधे घंटे झमाझम बारिश हुई जिससे लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली। सोमवार सुबह तेज धूप निकलने से लोग बेहाल रहे। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में गर्म हवा चलने से लोग परेशान रहे। तेज गर्मी के चलते कूलर, पंखे भी गर्म हवा देने लगे। शाम पांच बजे बाद मौसम ने करवट ली। आसमान में बादल छाने के साथ ही तेज हवा चलने लगी और झमाझम बारिश हुई। इससे मौसम सुहावना हो गया। लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed