Sat. Jun 13th, 2026

छह से आठ तक नैक की टीम करेगी विवि का दौरा

श्रीनगर। छह जून से आठ जून तक गढ़वाल विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यापन परिषद (नैक) टीम के दौरे को लेकर विवि प्रशासन की ओर से तैयारियां जोरों पर हैं। तीन दिवसीय दौरे को लेकर विवि के अधिकारी, कर्मचारी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। बुधवार को सात सदस्यीय दल श्रीनगर पहुंच जाएगा और तीन दिनों तक विवि के बिड़ला, चौरास, पौड़ी, टिहरी परिसर का दौरा कर आकलन करेगा। नैक कोऑर्डिनेशन कमेटी के समन्वयक प्रो. वाईपी रैवानी ने बताया कि नैक की ओर से विवि के कार्यों को देखते हुए मूल्यांकन कर ग्रेड दिया जाता है। कोशिश है कि विवि को इस बार भी सर्वोत्तम ग्रेड मिले। कहा कि विवि के लिए यह दौरा बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी से विवि को अपने शैक्षणिक व शोध कार्यों के लिए केंद्र सरकार से ग्रांट मिलेगी। संवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *