जल संस्थान ने 75 हजार लीटर पानी बांटा
अल्मोड़ा। जल संकट से लोगों को परेशानी से जूझना पड़ा। तेज गर्मी में लोगों ने नौले और धारों से पानी ढोया। जल संस्थान ने जल संकट ग्रस्त क्षेत्रों में टैंकर और पिकअप से 75 हजार लीटर से अधिक पानी वितरित किया। बुधवार को डीनापानी, मेलकांडे, गैराड़, ध्याड़ी, भ्यारखोली, पूनाकोट, अथरिया, लमगड़ा, ज्योली, कठपुड़िया, क्वैराला, हवालबाग आदि इलाकों में लोगों को जल संकट से जूझना पड़ा। नौलों में भी सुबह से ही लोगों की भीड़ रही। लोगों की सूचना पर जल संस्थान ने प्रभावित इलाकों में टैंकर और पिकअप भेजकर 75 हजार लीटर से अधिक पानी वितरित किया। जल संस्थान के एई वीएस मेहता ने बताया कि जल संकट वाले क्षेत्रों में टैंकर से पानी वितरित किया गया।
