Mon. May 11th, 2026

पिच समझ में ही नहीं आती’, आयरलैंड के खिलाफ जीत के बाद रोहित ने जताई पिच पर नाराजगी, कही यह बात

अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में टी20 विश्व कप 2024 का आयोजन हो रहा है। भारत ने आयरलैंड को हराकर अपने अभियान की अच्छी शुरुआत की है। बुधवार को न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी स्टेडियम में भारतीय टीम आठ विकेट से जीत की। इस मैच के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने पिच को लेकर निराशा व्यक्त की। उन्होंने न्यूयॉर्क की ड्रॉप इन पिच को लेकर नाराजगी जताई।  टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड की टीम 16 ओवर में 96 रन पर सिमट गई थी। जवाब में टीम इंडिया ने 12.2 ओवर में दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अपने पहले मैच में भारतीय टीम ने न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयरलैंड को आठ विकेट से हरा दिया। इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने 37 गेंद में चार चौके और तीन छक्के की मदद से 52 रन की पारी खेली। हालांकि, वह रिटायर्ड हर्ट हो गए। मैच के बाद रोहित ने कहा, “नया मैदान, नया वेन्यू और हम देखना चाहते थे कि यहां खेलकर कैसा लगता है। मुझे लगता है कि पिच अभी जमी नहीं है और गेंदबाजों की काफी मदद कर रही थी। ऐसे में अपने बेसिक्स पर डटे रहना और टेस्ट मैच गेंदबाजी को याद रखना जरूरी था। इस मैच में रोहित हाथ में चोट लगने के बाद रिटायर्ड हर्ट हो गए। पाकिस्तान के खिलाफ अहम मुकाबले से पहले कप्तान का चोटिल होना भारत के लिए चिंताजनक है। हालांकि, दिग्गज बल्लेबाज ने बताया कि उन्हें मामूली चोट लगी है। बता दें कि भारतीय टीम नौ जून को पाकिस्तान के खिलाफ अपना दूसरा मुकाबला खेलने के लिए उतरेगी।  आयरलैंड के खिलाफ भारतीय गेंदबाजों ने घातक प्रदर्शन किया। भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने चार ओवर में 35 रन देकर दो विकेट लिए जबकि हार्दिक पंड्या ने 27 रन देकर तीन विकेट चटकाए। जसप्रीत बुमराह ने तीन ओवर में छह रन देकर दो विकेट लिए और मोहम्मद सिराज ने तीन ओवर में 13 रन देकर एक विकेट लिया। रोहित ने कहा, “अर्शदीप दाहिने हाथ के बल्लेबाजों के सामने गेंद को स्विंग कराके लय बनाने में माहिर है । मुझे नहीं लगता कि ऐसे मैदान पर चार स्पिनरों को उतारा जा सकता है । अगर हालात तेज गेंदबाजों के मददगार है तो वे ही खेलेंगे। स्पिनर टूर्नामेंट में बाद में अपना काम करेंगे । हम टीम की जरूरतों के हिसाब से बदलाव करेंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *