Mon. May 11th, 2026

बीडी पांडे अस्पताल में लिफ्ट लगाने का काम शुरू

नैनीताल। नगर के बीडी पांडे अस्पताल में काफी समय से रुका लिफ्ट लगाने का काम शुरू हो गया है। काम पूरा होते ही अस्पताल में मरीजों को लिफ्ट की सुविधा मिलने लगेगी। बीडी पांडे अस्पताल में रोजाना 400 से 500 मरीज ओपीडी में उपचार के लिए पहुंचते हैं। कई बुजुर्ग व गर्भवती को अस्पताल की सीढ़ियां चढ़ने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस परेशानी को देखते हुए बीडी पांडे अस्पताल में 27 लाख की लागत से बीते वर्ष लिफ्ट लगाने का कार्य शुरू हुआ था। लिफ्ट स्थापित करने के लिए सिविल कार्य व बिजली का काम पूरा हो चुका था। वहीं तीन मंजिला भवन में लिफ्ट की मशीन लगाई जा चुकी है लेकिन कई महिनों से काम रुका होने के कारण लिफ्ट लगने का कार्य पूरा नहीं हो सका था।  लिफ्ट लगाने का काम फिर से शुरू हो गया।बीडी पांडे अस्पताल के पीएमएस डॉ. टीके टम्टा ने बताया लंबे अंतराल के बाद अब टीम की ओर से अस्पताल में लिफ्ट की मशीनें लगाई जा रही हैं। उम्मीद है कि जल्द ही अस्पताल में मरीजों को लिफ्ट की सुविधा मिलने लगेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *