Sun. Jul 12th, 2026

लक्ष्य सेन इंडोनेशिया ओपन के क्वार्टर फाइनल में, त्रिशा-गायत्री की जोड़ी हारी

भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन जापान के केंता निशिमोतो को हराकर इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 टूर्नामेंट के पुरूष एकल क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए। सेन ने प्री क्वार्टर फाइनल में 21-9, 21-15 से जीत दर्ज की त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद हालांकि महिला युगल में हारकर बाहर हो गई। उन्हें जापान की मायु मत्सुमोतो और वाकाना नागाहारा के हाथों कड़े मुकाबले में 21-19, 19-21, 19-21 से हार झेलनी पड़ी।तनीषा क्रास्टो और अश्विनी पोनप्पा का सामना दक्षिण कोरिया की हा ना बाएक और सो ही ली से होगा। मिश्रित युगल में बी सुमीत रेड्डी और सिक्की रेड्डी की टक्कर चीन की सिवेइ झेंग और याकिओंग हुआंग से होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *