Mon. May 11th, 2026

हल्द्वानी से मुनस्यारी, पिथौरागढ़ और चंपावत के लिए दोबारा हेली सेवा शुरू

हल्द्वानी। लंबे समय से बंद चल रही पिथौरागढ़, मुनस्यारी और चंपावत के लिए दोबारा हेली सेवा शुक्रवार से शुरू हो गई है। सात जून से 20 जून तक हेली सेवा सप्ताह में तीन दिन चलेगी। 21 जून से यह सेवा प्रतिदिन चलेगी। हेरिटेज सर्विस हल्द्वानी से पिथौरागढ़, चंपावत और मुनस्यारी के लिए हेली सेवा संचालित करता है। यह सेवा एक दिन में दो-दो चक्कर लगाती है। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले यह सेवा तकनीकी कारणों के चलते बंद हो गई थी। हेरिटेज सर्विस के जीएम मनीष भंडारी ने बताया कि मेंटेनेंस के कारण सेवा बंद की गई थी। इसे शुक्रवार से दोबारा शुरू किया जा रहा है। कहा कि यह सेवा सात जून से 20 जून तक सप्ताह में तीन दिन शुक्रवार, शनिवार और रविवार को चलेगी। 21 जून से यह सेवा प्रतिदिन संचालित की जाएगी। किराया और टाइमिंग
स्थान
किराया (रुपये)
समय
हल्द्वानी से मुनस्यारी
3500
सुबह 7:45/ दोपहर 12:30
मुनस्यारी से हल्द्वानी
3500
सुबह 8:35/दोपहर 1:20
हल्द्वानी से पिथौरागढ़
3000
सुबह 9:35/दोपहर 2:20
पिथौरागढ़ से हल्द्वानी
3000
सुबह 10:15/ अपराह्न 3:00
हल्द्वानी से चंपावत
2500
पूर्वाह्न 11:05/ अपराह्न 3:50
चंपावत से हल्द्वानी
2500
पूर्वाह्न 11:45/ शाम 4:30

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *