Sun. Jul 12th, 2026

हिमाचल के कई भागों में तीन दिन हीटवेव का अलर्ट, जानें छह दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

हिमाचल प्रदेश के मैदानी व कम ऊंचाई वाले भागों में तीन दिनों तक हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कुछ स्थानों पर आज व कल अंधड़ चलने का अलर्ट है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने राज्य के कुछ स्थानों पर शनिवार व रविवार को हल्की बारिश के साथ अंधड़ चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 10 से 12 जून तक कम ऊंचाई वाले भागों में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। उधर, प्रदेश की राजधानी शिमला में आज धूप खिलने के साथ हल्के बादल छाए हुए हैं। राज्य के सभी भागों में 10 से 14 जून तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। 15 जून के बाद प्री-मानसून की बारिश होने के आसार हैं।   शिमला में न्यूनतम तापमान 17.6, सुंदरनगर 19.2, भुंतर 16.0, कल्पा 10.2, धर्मशाला 21.4, ऊना 21.5, नाहन 22.9, केलांग 5.7, पालमपुर 17.5, सोलन 18.2, मनाली 12.3, , कांगड़ा 21.0, मंडी 19.4, बिलासपुर 21.1, हमीरपुर 20.2, चंबा 18.9, डलहौजी 17.8, जुब्बड़हट्टी 21.0, कुफरी 15.7, कुकुमसेरी 6.1, नारकंडा 12.2, रिकांगपिओ 13.2, धौलाकुआं 21.4, बरठीं 20.2, कसौली 20.2, पांवटा साहिब 27.0, सराहन 15.5, देहरा गोपीपुर 25.0, ताबो 9.1, मशोबरा 15.0, नेरी 25.3, सैंज 16.4 और बजौरा में 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *