Sun. Jun 14th, 2026

पत्नी को दूसरे व्यक्ति के साथ देखकर गुस्से में लाल हुआ पति, जमकर चले लात घूंसे, देखें वीडियो

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में नगर पालिका कार्यालय के गेट पर सोमवार को उस समय हंगामा हो गया जब युवक ने अपनी पत्नी को किसी दूसरे व्यक्ति के साथ देख लिया। इसके बाद मौके पर हंगामा शुरू हो गया, प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला अपने दूसरे पति के साथ काम से गई थी। इस समय वहां पर उसका पहला पति पहुंच गया और उसने मारपीट शुरू कर दी। जवाब में महिला और उसके दूसरे पति ने भी मारपीट करना शुरू कर दिया।

महिला की शादी मोहल्ला तिराहे पर रहने वाले प्रदीप के साथ 20 साल पहले हुई थी। दोनों के चार बच्चे भी हैं। लेकिन कुछ दिनों से दोनों के बीच विवाद चल रहा है। इस कारण महिला ने 6 महीने पहले राजकुमार के साथ दूसरी शादी कर ली है। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *