Wed. Jul 29th, 2026

सत्‍ता संभालते भगवान जगन्नाथ मंदिर को लेकर भाजपा सरकार ने लिया बड़ा निर्णय

भुवनेश्‍वर। भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव में ओडिशा में प्रचंड बहुमत से जीत हासिल की थी। मोहन चरण मांझी ने 12 जून को मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली। सत्‍ता संभालते भगवान जगन्नाथ मंदिर को लेकर भाजपा सरकार ने बड़ा निर्णय लिया।

पुरी के प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ मंदिर पुरी श्रीमंदिर के 4 द्वार खोलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह भारतीय जनता पार्टी का चुनावी वादा था। पार्टी ने जनता से वादा किया था कि सत्‍ता में आने पर श्रीमंदिर के 4 द्वार खोलेंगे।

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने जगन्नाथ मंदिर में पूजा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुरी के भगवान जगन्नाथ मंदिर के चार प्रवेश द्वार खोले जाएंगे। पूजा के दौरान पुरी के सांसद संबित पात्रा, बालासोर के सांसद प्रताप चंद्र सारंगी और पार्टी के अन्य नेता भी उपस्थित रहे।

पिछले साल अंतर्राष्ट्रीय रेत कलाकार और मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्य सुदर्शन पटनायक ने पुरी राजा गजपति देब को एक पत्र लिखा था। उन्‍होंने रत्न भंडार (खजाना-भंडार) और पुरी जगन्नाथ मंदिर के सभी दरवाजे खोलने की मांग की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed