Tue. Sep 29th, 2026

महिला पतंजलि योग समिति की बहनों ने अनाथ बालिकाओं को कराया योग, बांटी टीशर्ट

ग्वालियर। 21 जून को 10वें अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महिला पतंजलि योग समिति की बहनों ने माँ कैला देवी बालिका गृह वन स्टॉप सेन्टर जयारोग्य चिकित्सालय परिसर कम्पू पर पहुंचकर अनाथ गरीब बच्चों को योग कराया और उन्हें टीशर्ट व खाद्य सामग्री वितरित की। महिला पतंजलि योग समिति की योग शिक्षिका श्रीमती अमिता त्रिपाठी ने बताया कि दसवें अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महिला पतंजलि योग समिति की बहन दलजीत मान, अंजलि लालवानी व अन्य के साथ वह माँ कैला देवी बालिका गृह वन स्टॉप सेन्टर जयारोग्य चिकित्सालय परिसर कम्पू पहुंची और यहां रहने वाली 30 अनाथ गरीब बालिकाओं को योग कराकर उन्हें टीशर्ट व बिस्किट वितरित किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *