Mon. Aug 10th, 2026

फर्जी रजिस्ट्री कर चालीस लाख रुपए ठगने वाली महिला सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार

देहरादून। थाना राजपुर पुलिस ने एक महिला सहित एक अभियुक्त को धोखाधड़ी कर चालीस लाख रुपए ठगने वालो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी राजपुर पीड़ी भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि वादी विशाल कौशिक निवासी कैनाल रोड देहरादून ने तहरीर देकर बताया था कि राजीव चौधरी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उन्हें किसी अन्य की जमीन दिखाकर जमीन की रजिस्ट्री कराने के नाम पर उनसे 40 लाख रुपये ऐंठ लिए थे तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं मैं मुकदमा दर्ज किया गया पुलिस टीम ने कुछ दिन पहले घटना के मुख्य अभियुक्त राजीव चौधरी पुत्र प्रकाश सिंह निवासी शास्त्री नगर गाजियाबाद उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस टीम ने घटना मैं शामिल दो अभियुक्तों को मुखबिर की खास सूचना पर विनय राणा व नम्रता देवी को पेसिफिक गोल्फ स्टेट थाना राजपुर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया आरोपियों की पहचान 1- विनय राणा पुत्र राम सिंह राणा निवासी फ्लैट नंबर 504 ब् 1 पेसिफिक गोल्फ स्टेट थाना राजपुर देहरादून उम्र 36 वर्ष देहरादून ।
2- नम्रता देवी पत्नी चंदन निवासी फ्लैट नंबर 504 पेसिफिक गोल्फ स्टेट थाना राजपुर देहरादून उम्र 42 वर्ष। के रूप मैं हुई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed