Wed. Sep 30th, 2026

हल्द्वानी में फंदे से लटका मिला शिक्षक की पत्नी का शव….

हल्द्वानी में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक शिक्षक की पत्नी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला।
बता दें की दमुवाढूंगा निवासी संचित लोहिया बागेश्वर के एक स्कूल में शिक्षक है, जो कि अपने बेटे के साथ वहीं रहते हैं और उनकी पत्नी चंद्रकला लोहिया एक मार्केटिंग कंपनी के लिए काम करती थी, जो दमुवाढूंगा में रहती है। पुलिस के मुताबिक कुछ दिन पहले ही संजीत एक माह की छुट्टी पर अपने बेटे के साथ घर आए हुए थे, गुरुवार की शाम करीब 7:00 बजे पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहा सुनी हुई, जिसके बाद पति बाहर चले गए। जब वह घर वापस लौटे तो पत्नी दुपट्टे के सहारे कमरे में लटकी हुई मिली, जिसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed