Sun. Jun 28th, 2026

कलेक्टर ने किया डूब क्षेत्रों का निरीक्षण छीतरिया ताल और तगावली रोड पर किया जल निकासी व्यवस्था का मुआयना

मानसून सीजन को देखते हुए जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी ने शहर में जल निकासी व्यवस्था को लेकर शहर के निचले जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया। जिला कलेक्टर रेलवे स्टेशन के पास स्थित तगावली रोड पर रेलवे द्वारा निर्माणाधीन नाले के पास जल निकासी व्यवस्था और डूब क्षेत्रों का जायजा लेने पहुंचे। कलेक्टर ने आयुक्त नगर परिषद और अधिशासी अभियंता से जल निकासी व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने स्टेशन से लेकर पुरानी नैरोगेज लाइन के फाटक तक जलभराव क्षेत्र का पैदल निरीक्षण किया।

स्टेशन के पास निरीक्षण करने के बाद जिला कलेक्टर ने छितरिया ताल का भी मौका मुआयना किया। उन्होंने छितरिया ताल पर किए जा रहे पाल निर्माण के बारे में संवेदक और नगर परिषद के अधिकारी से जानकारी ली। उन्होंने ताल के कैचमेंट एरिया पाल की ऊंचाई और कार्य की गुणवत्ता और मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी ली। जिला कलेक्टर ने ताल के भराव क्षेत्र से लवकुश वाटिका और मेडिकल कॉलेज के उद्यान हेतु जल प्रयोग की संभावना पर विचार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल का उपयोग होने पर ताल का ओवरफ्लो कम किया जा सकता है। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर के साथ अतिरिक्त जिला कलेक्टर ब्रह्मलाल जाट, आयुक्त नगर परिषद अशोक शर्मा, अधिशाशी अभियंता बृजमोहन सिंघल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed