Wed. Jun 3rd, 2026

अधेड़ की ट्रेन से कटकर मौत परिजन बोले- घर से बिना बताए निकल आया था, पुलिस जांच में जुटी

ग्वालियर में ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई घटना झांसी रोड थाना क्षेत्र के विक्की फैक्ट्री के पास की सोमवार की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजकर मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि उसने सुसाइड किया है या वह किसी हादसे का शिकार हुआ है।

ग्वालियर के झांसी रोड थाना पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक युवक की लाश रेलवे ट्रैक पर पड़ी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर रही थी कि तभी एक परिवार वहां पर आया और मृतक की शिनाख्त अशोक पुत्र ठाकुर दास राजपूत निवासी किरार कॉलोनी कंपू के रूप में की। परिजनों ने बताया कि अशोक घर से बिना बताए निकल आया था और वह उसकी तलाश कर रहे थे। फिलहाल पता नहीं चला है कि उसने सुसाइड किया है या फिर वह हादसे का शिकार हुआ है।

पुलिस ने जांच कर कार्यवाही की कही बात

जानकारी देते हुए झांसी रोड थाना हरेंद्र शर्मा ने बताया कि फोन पर सूचना मिली थी कि एक अधेड़ का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा हुआ है। सूचना मिलने पर थाने का बल मौके पर पहुंचा था जहां जांच पड़ताल के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed