Fri. Jul 31st, 2026

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत बारात में शामिल होकर घर लौट रहा था युवक, सुरौठी गांव के पास हुआ हादसा

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मंगलवार देर रात एक बाइक सवार की मौत हो गई। युवक अपने चचेरे भाई की बारात में शामिल होकर वापस घर लौट रहा था। हादसे के बाद मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित करने के बाद शव को मॉर्च्युरी में रखवा दिया।

जिला अस्पताल में बुधवार सुबह पोस्टमॉर्टम कराने के लिए पहुंचे मृतक युवक रवि (30) पुत्र अमर सिंह निवासी बादलपुर के परिजनों ने बताया कि सोमवार को रवि के चचेरे भाई की बारात उत्तर प्रदेश के खेरागढ़ कस्बे में गई थी। बारात में शामिल होने के बाद वह बाइक से वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान सुरौठी गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची एम्बुलेंस 108 ने रवि को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर शव को मॉर्च्युरी में रखवा दिया।

सूचना मिलने पर बुधवार सुबह बाड़ी सदर पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस हादसे के बाद मौके से फरार वाहन की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed