Fri. Jul 31st, 2026

आकाशीय बिजली गिरने से 13 भैंसों की मौत:गांव के पास बनी तलैया में मौजूद थीं भैंसे

मुरैना के ग्राम पंचायत टेंटरा के गजाधर का पूरा गांव के खेरी वाले हनुमान जी मंदिर के ऊपर बनी तलैया में प्राकृतिक बिजली गिरने से लगभग 13 भैंस की मृत्यु हुई। आकाशीय बिजली की आवाज इतनी तेज थी कि ग्रामीण डर गए। जब तक मैं दौड़कर तलैया पर पहुंचे तब तक भैंसे मर चुकी थी। घटना बीते दिन की है।

बता दें कि, मुरैना जिले के टेटरा के गजाधर का पुरा गांव के खेरी वाली हनुमान जी मंदिर के ऊपर एक तलैया बनी है। गांव की भैंसें उस तलैया में जाती थी। घटना वाले दिन भैंसे तलैया के अंदर मौजूद थीं। तेज बारिश हो रही थी। उसी दौरान गरज के साथ आकाश में बिजली कड़की और भैंसों के ऊपर गिर गई। इस घटना से तलैया में मौजूद सभी 13 भैंसे वही तड़पकर मर गई।

बिजली कड़कने से घबराए ग्रामीण

जैसे ही तेज आवाज में बिजली कड़की गांव के लोग घबरा गए। घटना के बाद वे तुरंत तलैया पर पहुंचे और मरी हुई भैंसों को बाहर निकाला।

इन ग्रामीणों की थी भैसे

1- पीतम रावत की 4भैस

2-नाथु गुर्जर की 2

3- ⁠मनुआ गुर्जर 1

4- ⁠जल्लों गुर्जर 1

5-लाला गुर्जर 1

6-पतिया गुर्जर 2

7- ⁠भैरो सिंह गुर्जर 2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed