Tue. Aug 18th, 2026

मणिपुर में इम्प्रोवाइज्ड ग्रेनेड लॉन्चर समेत भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद

मणिपुर। हिंसाग्रस्त मणिपुर में रविवार को सेना ने संयुक्त अभियान में भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान चलाया था।

कोलकाता में रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता की ओर से इस बाबत जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, इंफाल पूर्वी जिले के सीमावर्ती इलाकों में हथियार और गोला-बारूद जमा किए जाने की जानकारी मिली थी। इसके आधार पर, भारतीय सेना और मणिपुर पुलिस की एक संयुक्त टीम ने रविवार को एक व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया।

साथ में डॉग स्क्वायड भी मौजूद था। तलाशी में एक हेवी कैलिबर (70 मिमी) लॉन्चर, दो 9 मिमी पिस्तौल, एक 12 बोर-सिंगल बैरल गन, एक इम्प्रोवाइज्ड ग्रेनेड लॉन्चर, छह ग्रेनेड, दो ट्यूब लॉन्चर, गोला बारूद बरामद हुआ। बरामद सामग्री को आगे की जांच के लिए मणिपुर पुलिस को सौंप दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed