Sun. Jun 14th, 2026

उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है – आजाद

अलीगढ़। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिजनौर की नगीना सीट से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने आरोप लगाया कि हाथरस भगदड़ कांड और अलीगढ़ में अल्पसंख्यक समुदाय के एक युवक की पीट-पीटकर की गई हत्या से यह साबित हो गया है कि उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।
गौरतलब हो कि अलीगढ़ में 18 जून को फरीद उर्फ औरंगजेब की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया था। फरीद और गत दो जुलाई को हुए हाथरस भगदड़ कांड में मारे गये लोगों के परिजन से मुलाकात करने आये आजाद ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा: ‘‘ये दोनों घटना इस बात का स्पष्ट संकेत देती हैं कि उत्तर प्रदेश की पुलिस लोगों की सेवा का अपना नैतिक अधिकार खो चुकी है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *