Wed. Apr 29th, 2026

बदरीनाथ विधानसभा उपचुनावः पहले चरण की मतगणना में कांग्रेस को बढ़त

देहरादून। बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा उप चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गणना की गई। 8.30 बजे से ईवीएम के पहले राउंड की गणना शुरू हुई। बद्रीनाथ में पहले चरण की मतगणना में कांग्रेस के लखपत सिंह बुटोला 195 मतों से आगे चल रहे हैं।
पीजी कालेज गोपेश्वर में कडी सुरक्षा व्यवस्था के बीच विधानसभा उप चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। सबसे पहले आठ बजे से पोस्टल बैलेट की गणना की जा रही है। ठीक 8 बजकर 30 मिनट से ईवीएम के पहले राउंड की गणना शुरू होगी

पहले चरण के मतगणना परिणाम
1 राजेंद्र भंडारी- बीजेपी -1726
2 लखपत बुटोला- कांग्रेस-1921
3 हिम्मत सिंह-सै.स.पार्टी- 38
4 नवल खाली-निर्दलीय.- 110
5 नोटा नोटा – 59
कुल वोट -3854

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *