Tue. Apr 28th, 2026

आरपीएफ ने ऐसे पकड़ी रांची स्टेशन से शराब की बोतलें

रांची। रांची मंडल मे आरपीएफ मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार द्वारा निर्देशित ट्रेनों में शराब की धड़ पकड़ के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 15 जुलाई, 2024 को आरपीएफ पोस्ट रांची के उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार, सोहन लाल, आरक्षी चंद्रहास कुमार तथा गोपी कृष्णा ने रांची स्टेशन पर नियमित जांच कर रहे थे।

इस दौरान हटिया इस्लामपुर एक्‍सप्रेस ट्रेन के विकलांग डिब्बे में एक सीट के नीचे नीला ट्रॉली बैग मिला। इसके मालिक का पता लगाने के लिए आरपीएफ ने अथक प्रयास किए। मगर असफल रहे। संदेश होने पर बैगेज स्कैनर से बैग को स्कैन किया गया। इसमें अंदर शराब की 16 बोतलें मिली। इसकी कीमत अनुमानित 21,500 रुपये है।
बाद में उपनिरीक्षक अश्विनी कुमारी ने उपलब्ध गवाहों की उपस्थिति में मौके पर उचित जब्ती सूची बनाकर सभी कानूनी औपचारिकताओं का पालन करते हुए शराब को जब्त कर लिया। आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए 16 जुलाई को उत्पाद विभाग को सौंप दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *