Mon. May 11th, 2026

बस ने स्कूटी को मारी टक्कर, फिर हुआ…

देहरादून। आज शनिवार को रिस्पना पुल के पास एक बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में पुलिस सब इंस्पेक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया। स्कूटी में दो महिला पुलिसकर्मी सवार थे। दोनों अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे। हादसे में एक महिला दरोगा कांता थापा की मौत हो गई। वहीं सिपाही शकुंतला घायल है। कांता थापा उत्तरकाशी बड़कोट में और सिपाही शकुंतला की कैंट थाने में तैनाती थी। बस ड्राइवर को नेहरू कॉलोनी थाने में पूछताछ के लिए लाया गया है। बताया जा रहा है कि रिस्पना पुल के पास फ्लाईओवर के पास ये हादसा हुआ है। ये घटना थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र की है। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला पुलिसकर्मी को अस्पताल तक पहुंचाय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *