Mon. Jun 29th, 2026

आईपीस विनीत खन्ना को वीआरएस, सरकार ने आवेदन स्वीकृत किया

भोपाल। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के पुलिस महानिरीक्षक स्तर के अधिकारी विनीत खन्ना का स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का आवेदन स्वीकृत कर लिया गया है। शासन ने उनका आवेदन इस शर्त के साथ स्वीकार किया है कि वे एक वर्ष तक कोई व्यावसायिक पद धारण नहीं करेंगे।

गृह विभाग के अपर सचिव अजय गुप्ता की ओर से गुरूवार को इस संबंध में आदेश जारी किया गया। इसमें कहा गया है कि वर्ष 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी विनीत खन्ना पुलिस मुख्यालय भोपाल में महानिरीक्षक चयन एवं भर्ती पद पदस्थ हैं। उन्होंने इसी वर्ष 26 जून को नोटिस भेजकर 30 सितंबर 2024 से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति प्रदान करने का अनुरोध किया था। उनके अनुरोध को शासन ने इस शर्त के साथ स्वीकार किया है कि वे एक वर्ष तक कोई व्यावसायिक पद धारण नहीं करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *