Wed. Jun 3rd, 2026

अगस्त में इन राशियों के सितारे होंगे बुलंद – जाने क्यों

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित समय पर राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। ग्रहों का गोचर 12 राशियों को प्रभावित करता है। अगस्त का महीना ग्रह गोचर के लिहाज से खास रहेगा।

इस महीने चार ग्रह स्थान परिवर्तन करेंगे। इनमें मंगल, बुध, शुक्र और सूर्य ग्रह शामिल हैं। इन चारों ग्रहों के गोच का असर सभी राशियों पर पड़ने वाला है। आइए जानते हैं अगस्त में किन-किन तारीखों को ग्रहों का परिवर्तन और किन राशि वालों को इसका लाभ मिलेगा।

बुध ग्रह 5 अगस्त को ग्रहों के राजा सूर्य की राशि सिंह में वक्री होंगे। यह गोचर सुबह 09.45 मिनट पर होगा। इस गोचर का प्रभाव बुद्धि पर पड़ेगा और सकारात्मक विचार को बढ़ाएगा। बुध के गोचर मिथुन और कन्या राशि वालों को शुभ प्रभाव देगा।

इन राशि के जातकों को नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है। 22 अगस्त 2024 को सुबह 06.21 मिनट पर बुध ग्रह सिंह से कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। बुध का गोचर कर्क राशि वालों के लिए अशुभ रहेगा। इस दौरान संभलकर रहना होगा और सम्मान में कमी आ सकती है। कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें।

ग्रहों के राजा सूर्य 16 अगस्त को सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। यह गोचर रात्रि 07.54 मिनट पर होगा। इसके बाद 16 सितंबर को रवि कन्या राशि में परिवर्तन कर जाएंगे। यह राशि परिवर्तन सिंह राशि के जातकों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा। इस दौरान मान-सम्मान में वृद्धि होगी। प्रभावशाली व्यक्तियों से संपर्क बढ़ेगा।

शुक्र ग्रह 25 अगस्त से कन्या राशि में गोचर करेंगे। यहां पर केतु पहले से विराजमान है। ऐसे में केतु और शुक्र ग्रह की युति बनेगी। इस युक्ति का नकारात्मक प्रभाव कन्या राशि वालों पर पड़ेगा। कन्फ्यूजन का सामना करना पड़ सकता है।

मंगल ग्रह 26 अगस्त को मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। इस गोचर से मिथुन राशि वालों को फायदा होगा। इस दौरान ऊर्जावान महसूस करेंगे। दिनचर्या में पॉजिटिव बदलाव नजर आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed