Wed. Apr 29th, 2026

दबाव में आकर युवक ने चलाई गोली, दो गिरफ्तार शादी में बने जेवरात की मांग कर रहे थे आरोपी, हताश होकर पीड़ित ने की फायरिंग

नादनपुर थाना क्षेत्र के खरैरपुरा गांव में 26 जुलाई को गोली लगने से एक युवक घायल हो गया था। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी युवक से मोबाइल लेने के बाद उसे वापस नहीं लौट रहे थे। जिसके दबाव में आकर युवक ने खुद ही गोली मारी थी।

घटना को लेकर थाना प्रभारी राजेंद्र गिरी ने बताया कि खरैरपुरा गांव का रहने वाला युवक राजू (19) पुत्र विजय सिंह ठाकुर गोली लगने से घायल हुआ था। जिसने अपने पर्चा बयान में बताया था कि गांव की रहने वाले आरोपी विष्णु और राजन ने मोबाइल में गेम खेलने के लिए उसका मोबाइल लिया था। जब युवक ने अपना मोबाइल वापस मांगा तो दोनों आरोपी विष्णु और राजन युवक से हाल ही में हुई शादी में बनवाए गए गहने मांगने लगे। जिन्हें ना देने पर दोनों आरोपियों ने पीड़ित युवक को कट्टा और दो राउंड लाकर दे दिए।

दोनों आरोपियों द्वारा बार-बार गहने और पैसे मांगने की दबाव में आकर युवक ने खुद को गोली मार ली। पीड़ित के पर्चा अभियान लेने के बाद पुलिस ने फरार आरोपी विष्णु और राजन की तलाश शुरू कर दी थी। जिन्हें पुलिस ने मुखबिर सूचना पर गिरफ्तार कर लिया हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही हैं। जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *